हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

05 December 2024

शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष मंत्री, सदस्य निर्विरोध चुने गए

 शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष मंत्री, सदस्य निर्विरोध चुने गए

लखनऊ, कार्यालय संवाददाता। माध्यमिक शिक्षक संघ लखनऊ जिले की कार्यकारिणी के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर अनिल शर्मा को दूसरी बार एवं जिला मंत्री महेश चन्द्र को तीसरी बार निर्वाचन अधिकारी एवं प्रादेशिक उपाध्यक्ष हेमराज सिंह गौर ने निर्विरोध निर्वाचत घोषित किया।


कोषाध्यक्ष पद पर आरपी सिंह और आय-व्यय निरीक्षक आलोक पाठक समेत सभी 31 पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध चुने गए। संगठन के प्रदेशीय उपाध्यक्ष एवं प्रक्वता डॉ. आरपी मिश्र ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई दी। कार्यकारिणी की शिक्षकों के प्रति जिम्मेदारी बढ़ गई है। निर्वाचन अधिकारी हेमराज सिंह गौर ने बताया कि उपाध्यक्ष एवं सदस्य भी चुने गए।


ये भी पढ़ें - जनपद-मेरठ, बुलंदशहर, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली एवं संभल के BSA, AAO एवं DCT कृपया ध्यान दें-*

ये भी पढ़ें - बीईओ की गिरफ्तारी को डीएम ने बताया नियम विरुद्ध

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more