12 December 2024

कांस्टेबल भर्ती: आंसर कुंजी संशोधन पर जवाब तलब


प्रयागराज, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 60244 पदों की पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 अन्तिम आंसर की संशोधित करने की मांग में दाखिल याचिका पर राज्य सरकार व पुलिस भर्ती बोर्ड से दो सप्ताह में जवाब मांगा है।


ये भी पढ़ें - कस्तूरबा में लेखाकार की भर्ती हेतु विज्ञप्ति जारी

ये भी पढ़ें - प्रधानाध्यापक/प्रधानाचार्य भर्ती: आयोग ने 1613 पदों का प्रस्ताव रद्द किया

ये भी पढ़ें - शिक्षकों से नहीं ले सकते गैर शैक्षणिक कार्य : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लगाई रोक

ये भी पढ़ें - अयोध्या समेत पांच जिलों में नए केंद्रीय विद्यालय खुलेंगे

यह आदेश न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल ने दीपक राणा व अन्य की याचिका पर उनकी अधिवक्ता अनिरुद्ध पांडेय को सुनकर दिया है। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ ने कांस्टेबल भर्ती के 60244 के पद विज्ञापित किए। दस पालियों के प्रश्नपत्रों और उत्तर कुंजी भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर 11 से 19 सितंबर तक प्रदर्शित करते हुए अभ्यर्थियों से साक्ष्य आधारित आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं। भर्ती बोर्ड के अनुसार 25 प्रश्नों के त्रुटिपूर्ण होने के कारण प्रश्नों को निरस्त किया गया। 29 प्रश्नों के एक से अधिक विकल्प सही हैं और 16 प्रश्नों के उत्तर विकल्पों में परिवर्तन किया गया है। अभ्यर्थियों का कहना है कि अब भी काफी विसंगतियां हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more