हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

12 December 2024

एमडीएम रजिस्टर पर विद्यार्थियों की संख्या ज्यादा दिखाने पर दो शिक्षक निलंबित

 

Primary ka master: 

 मिर्जापुर। मंडलायुक्त डाॅ. मुथुकुमार स्वामी बी. और अपर आयुक्त डाॅ. विश्राम ने शनिवार को कोन ब्लॉक के मुजेहरा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया।




इस दौरान सहायक अध्यापिका और अनुदेशक अनुपस्थित मिले। साथ ही एमडीएम के रजिस्टर पर विद्यार्थियों की संख्या ज्यादा और मौके पर कम संख्या मिली। इस पर प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापिका को निलंबित कर दिया गया। इस दौरान अनुपस्थित रहे अनुदेशक को सेवा समाप्ति के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।







विद्यालय में 174 विद्यार्थियों का पंजीकरण था। एमडीएम रजिस्टर पर 85 बच्चाें की उपस्थिति दर्ज की गई थी, जबकि मौके पर मात्र 72 बच्चे ही उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापिका प्रज्ञा सिंह व अनुदेशक नागेश्वर प्रताप सिंह अनुपस्थित मिले। इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी कोन ने प्रधानाध्यापक राकेश कुमार को विद्यार्थियों की संख्या एमडीएम रजिस्टर पर अधिक दिखाने तथा सहायक अध्यापिका को अनुपस्थित रहने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि मंडलायुक्त द्वारा किए गए निरीक्षण के क्रम में यह कार्रवाई की गई है। प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापिका को निलंबित कर दिया गया है।





Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more