08 December 2024

बच्चे को मुर्गा बनाने वाली शिक्षिका को चेतावनी

 

हमीरपुर। अमिरता प्रा.वि. की अध्यापिका के द्वारा विद्यालय में छात्र को सजा के तौर पर मुर्गा बनाए जाने की खबर प्रकाशित हुई थी। इस मामले में शिक्षिका को चेतावनी दी गई है।


रानी पत्नी रामदास गांव अमिरता ने शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया था कि उनका नाती कक्षा 3 का छात्र है। उसे विद्यालय की सहायक अध्यापिका कोमल शर्मा ने छड़ी से पीटकर मुर्गा बना दिया था। खबर का संज्ञान लेते हुए खंड शिक्षा अधिकारी सुमेरपुर से जांच कराई गई। उन्होंने मौके पर विद्यालय स्टाफ व बच्चे के अभिभावक एवं अध्यापिका से बात की।



ये भी पढ़ें - स्थाई सामग्री हेतु स्टाक रजिस्टर -

ये भी पढ़ें - अस्थाई सामग्री हेतु स्टाक रजिस्टर

ये भी पढ़ें - अपार आईडी के बाद प्रेरणा पोर्टल पर holistic कार्ड के लिए तैयार हो जाएं साहेब!!

ये भी पढ़ें - अनुपस्थित दिनों का मेडिकल अवकाश खंड शिक्षा अधिकारी से स्वीकृत कराना और फिर एरियर कैसे अप्लाई करें जानिए, प्रक्रिया

इसमें बच्चे के अभिभावक ने कहा कि उन्होंने आवेश में आकर शिकायत की थी। बच्चा स्वस्थ है। उन्हें अध्यापिका से कोई शिकायत नहीं है। उधर, खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षिका को कठोर चेतावनी देकर भविष्य में बच्चों के प्रति नरमी बरतने के आदेश दिए। 

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more