हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

31 December 2024

प्राविधिक शिक्षा मंत्री के खिलाफ लोकायुक्त से शिकायत

 


लखनऊ। प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल के खिलाफ विभागाध्यक्षों की पदोन्नति में हुई धांधली को लेकर लोकायुक्त से शिकायत की गई है। यह शिकायत आजाद अधिकार सेना के अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने की है।




 इसमें उन्होंने कहा है कि प्रदेश की प्राविधिक शिक्षा अध्यापन सेवा नियमावली 2021 के अनुसार विभागाध्यक्ष पद के लिए शत प्रतिशत नियुक्ति उप्र लोक सेवा आयोग द्वारा सीधी भर्ती से किया जाना है। साथ ही बीटेक और एमटेक अध्यापकों के लिए 15 वर्षों का अनुभव जरूरी है, लेकिन 9 दिसंबर 2024 को नियमों को नजरअंदाज करके 177 अध्यापकों को विभागाध्यक्ष पद पर प्रोन्नति दे दी गई। शिकायत में उन्होंने कुछ अन्य बिंदुओं पर भी जांच की मांग की है

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more