UpdateMarts•Com
Follow Channel

17 January 2025

8वें वेतन आयोग के गठन की मंजूरी पर कर्मचारी खुश

 


लखनऊ। केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दे दी। कर्मचारी संगठनों ने खुशी जताते हुए कहा कि जल्द ही इससे जुड़ी अन्य औपचारिकता भी पूरी की जाए। 




उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चंदेल गुट) के प्रदेश अध्यक्ष चेत नारायण सिंह, महामंत्री अनिरुद्ध त्रिपाठी प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी ने बताया कि शुक्रताल, मुजफ्फरनगर में आयोजित प्रांतीय सम्मेलन में इससे संबंधित प्रस्ताव पास कर केंद्र सरकार को भेजा गया था। वहीं, उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव व उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने केंद्र सरकार को बधाई दी है। इंडियन पब्लिक सर्विस इंप्लाइज फेडरेशन (इप्सेफ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी मिश्रा, महासचिव प्रेमचंद व उप महासचिव अतुल मिश्रा ने कहा कि उन्होंने पीएम को ज्ञापन भेजकर तत्काल 8वें वेतन आयोग के गठन की मांग की थी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि केंद्र आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए नीति बनाने पर भी जल्द ही निर्णय करेगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more