हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

21 January 2025

तीन शिक्षकों समेत छह अनुपस्थित बीएसए ने रोका वेतन और मानदेय


ज्ञानपुर। परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों और अनुदेशकों की उपस्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। सोमवार से स्कूलों में बच्चों का पठन-पाठन शुरू हो गया, लेकिन तीन सहायक अध्यापक और तीन अनुदेशक अनुपस्थित रहे।



मानव संपदा पोर्टल पर अनुपस्थित रहने पर सभी का एक दिन का वेतन और मानदेय रोक


दिया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि डीघ के चकमानधाता में अनुदेशक शिवशंकर पाल, विश्वनाथपुर में शिक्षिका श्वेता जायसवाल, पूरे झम्मन में बृजेश कुमार शुक्ला, रजईपुर में सुरेश चंद्र, अनुदेशक रवि कुमार, वीरेंद्र कुमार भारती अनुपस्थित रहे।


बीएसए ने बताया कि सभी का एक दिन का वेतन-मानदेय काटते हुए तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more