UpdateMarts•Com
Follow Channel

06 January 2025

अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, इस तरह होगी परीक्षा

 लखनऊ। मोहनलालगंज स्थित अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। फॉर्म बेसिक शिक्षा अधिकारी व अपर श्रम आयुक्त कार्यालय से मिलेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि पांच फरवरी है.



शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी। कक्षा छह में प्रवेश के लिए 140 छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की जन्म तिथि 1 मई 2013 से पहले और 31 जुलाई 2015 के बाद नहीं होनी चाहिए। वहीं कक्षा नौ लिए 1 मई 2010 से पहले और 31 जुलाई 2012 के बाद की नहीं होनी चाहिए।


इनके बच्चे कर सकते हैं आवेदन

•पंजीकृत निर्माण श्रमिक तीन वर्ष बोर्ड की सदस्यता पूरी कर चुके हों।

■ कोरोना काल में निराश्रित हुए बच्चे जो महिला एवं बाल कल्याण विभाग में पंजीकृत हों।

•मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लिए पात्र बच्चे।

•कक्षा छह में प्रवेश के लिए पांच और नौ में प्रवेश के लिए आठ पास हो।

इस तरह होगी परीक्षा


कक्षा छह में प्रवेश के लिए मानसिक क्षमता, अंकगणित, व भाषा का परीक्षण होगा। वहीं कक्षा नौ में प्रवेश के लिए अंग्रेजी, हिंदी, गणित और विज्ञान विषय की परीक्षा होगी।


ये दस्तावेज जरूरी: आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवार हैं तो जाति प्रमाण-पत्र देना होगा। यदि दिव्यांग है तो सीएमओ की ओर से जारी दिव्यांगता प्रमाणपत्र देना होगा। माता अथवा पिता पंजीकृत निर्माण श्रमिक हैं, तो उनका पंजीयन प्रमाणपत्र तथा आधार कार्ड, उम्मीदवार का आधार, जन्म प्रमाणपत्र, उम्मीदवार का स्थानांतरण प्रमाणपत्र जरूरी है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more