हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

25 January 2025

महाकुम्भ मेले के मद्देनजर TGT-PGT और असिस्टेंट प्रोफेसर की नए आयोग ने टाली परीक्षा

 

प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1017 पदों पर चयन के लिए लिखित परीक्षा अब 16 और 17 अप्रैल को होगी। वहीं सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) के 3539 पदों के लिए लिखित परीक्षा 14 व 15 मई जबकि पीजीटी (प्रवक्ता) के 624 पदों की परीक्षा 20 व 21 जून को प्रस्तावित की गई है। महाकुम्भ को देखते हुए उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने लिखित परीक्षा टाल दी है।



पूर्व में आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा नौ और दस फरवरी को कराने निर्णय लिया था। हालांकि माघी पूर्णिमा स्नान के कारण प्रयागराज में केंद्र नहीं मिलने के कारण यह परीक्षा 16 और 17 फरवरी को कराने का निर्णय लिया गया था। अब तीसरी बार परीक्षा तिथि टालते हुए 16-17 अप्रैल को कराने पर सहमति बनी है। परीक्षा नियंत्रक देवेन्द्र प्रताप सिंह के अनुसार महाकुम्भ और अभ्यर्थियों से मिले प्रत्यावेदन को देखते हुए परीक्षा तिथियों में परिवर्तन किया गया है।



पूर्व में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) की परीक्षा चार व पांच अप्रैल और प्रवक्ता (पीजीटी) भर्ती परीक्षा 11 व 12 अप्रैल को कराने का निर्णय लिया गया था।


असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए तकरीबन एक लाख अभ्यर्थियों ने जबकि टीजीटी-पीजीटी के लिए 13,33,136 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। आयोग की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा प्रयागराज, गोरखपुर, वाराणसी, लखनऊ, मेरठ और आगरा के मंडल मुख्यालयों में कराई जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more