हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

11 February 2025

यू-डायस पोर्टल का डाटा ही गलत तो कैसे बनेगी अपार आईडी

 

प्रतापगढ़। बच्चों की यू-डायस पोर्टल पर दर्ज गलत जानकारी अपार आईडी में दिक्कतें खड़ी कर रही है। बच्चों का पंजीयन विद्यालय में उनके नाम से हुआ लेकिन यू-डायस पोर्टल दर्ज जानकारी में नाम समेत अन्य विवरण अलग-अलग दर्ज हैं। ऐसे में अपार आईडी बनाने के समय बच्चों की दर्ज जानकारी को सॉफ्टवेयर रिजेक्ट कर दे रहा है। कई बच्चों के नाम तो फिल्मों के अभिनेता के नाम पर यूडायस पोर्टल पर दर्ज हैं।



जेठवारा क्षेत्र के कक्षा दो के विद्यार्थी का नाम आधार में सुपरमैन दर्ज है, यूडायस पोर्टल पर बच्चे का डाटा सुपरमैन से ही दर्ज की गई जबकि विद्यालय में उसका पंजीयन दूसरे नाम से है। इसी तरह लक्ष्मणपुर ब्लॉक में कक्षा पांच के एक छात्र का नाम महिला के नाम से दर्ज है। जबकि वह विद्यालय में अपने नाम से दर्ज है।


आधार कार्ड की खामियों को यूडायस पोर्टल पर जस का तस दर्ज करा दिया गया। जिस कारण अब अपार आईडी नहीं बन पा रही है। जिले में अब तक 3.05 लाख विद्यार्थियों की अपार आईडी बन सकी है, जबकि 5.76 लाख बच्चे पंजीकृत हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा ने बताया कि आधार की खामियां यूडायस पोर्टल पर दर्ज होने से समस्या हो रही है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more