हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

11 February 2025

बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों में आज लगाएंगे विशेष शिविर, बनेगी अपार ID

 

लखनऊ। शिक्षा मंत्रालय की पहल पर प्रदेश में स्कूली विद्यार्थियों की ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री (अपार) आईडी बनाने को लेकर अभियान चल रहा है। प्रदेश ही नहीं सरकारी स्कूलों की अपेक्षा निजी स्कूलों की प्रगति देशभर में अपेक्षाकृत धीमी है। इसे देखते हुए निजी स्कूलों में अपार आईडी बनवाने पर ज्यादा फोकस होगा। इसके लिए मंगलवार को मेगा अपार दिवस मनाया जाएगा।



शिक्षा मंत्रालय की ओर से हाल में जारी डाटा में कहा गया है कि निजी स्कूलों में अभी भी 41 फीसदी ही छात्रों की अपार आईडी बनी है। इन विद्यालयों को अपार आईडी बनाने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही मंत्रालय ने यह भी कहा है कि कक्षा नौ से 12 के विद्यार्थियों पर भी फोकस करना है, क्योंकि बोर्ड परीक्षा के बाद ये विद्यार्थी, किसी अन्य संस्थानों में चले जाएंगे।


शिक्षा मंत्रालय के निर्देश पर महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने सभी बीएसए व

डीआईओएस को निर्देश दिए हैं कि 11 फरवरी को मेगा अपार दिवस मनाया जाए।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more