UpdateMarts•Com
Follow Channel

27 February 2025

दो परिषदीय विद्यालयों का निपुण मूल्यांकन निरस्त

 ललितपुर। ब्लॉक बार के दो परिषदीय विद्यालयों में किए गए निपुण मूल्यांकन को शासन ने निरस्त कर दिया है। बीएसए ने इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट तलब की है।

परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से तीन तक के बच्चों को गणित और भाषा में निपुण बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए विभाग की ओर से दक्षताएं निर्धारित की गई हैं। दक्षताएं पूर्ण करने के लिए समय-समय पर शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाता है। इसके बाद जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की ओर से डीएलएड प्रशिक्षकों के जरिये स्कूलों में निपुण का मूल्यांकन कराया जाता है। हाल में डीएलएड प्रशिक्षुओं ने एप के जरिये मूल्यांकन शुरू किया। प्रत्येक विद्यालय के 12 बच्चों को रैंडम तरीके से चिह्नित कर दो-दो डीएलएड प्रशिक्षु उनका मूल्यांकन कर रहे हैं।





ब्लॉक बार के प्राथमिक विद्यालय मथुराडांग व प्राथमिक विद्यालय सेमराडांग में भी निपुण मूल्यांकन डीएलएड प्रशिक्षुओं ने किया था। अधिकारियों के अनुसार एप के जरिये किए गए दोनों विद्यालयों के निपुण मूल्यांकन को शासन ने निरस्त कर दिया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि दोनों विद्यालयों में निपुण मूल्यांकन निरस्त होने के मामले की जांच कराई जा रही है। खंड शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट मांगी गई है। शासन से निर्देश मिलने पर दोबारा मूल्यांकन कराया जाएगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more