हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

28 March 2025

29-31 मार्च को खुले रहेंगे आयकर विभाग के ऑफिस

 


नई दिल्ली। करदाताओं को चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए लंबित टैक्स से जुड़े कामकाज निपटाने में सुविधा देने के लिए देशभर में आयकर विभाग के कार्यालय 29 से 31 मार्च तक खुले रहेंगे। S



केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने कहा, सप्ताहांत और सोमवार को पड़ने वाली ईद-उल-फितर के बावजूद सभी आयकर कार्यालय 29, 30 और 31 मार्च, 2025 को खुले रहेंगे। 31 मार्च, 2025 चालू वित्त वर्ष का अंतिम दिन है।


बैंक भी 31 मार्च को खुलेंगे : करदाताओं की सुविधा


के लिए सरकारी कामकाज करने वाले बैंक भी 31 मार्च को खुले रहेंगे। आरबीआई ने कहा, चालू वित्त वर्ष में ही सरकारी प्राप्तियों और भुगतानों का लेखा-जोखा रखने की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्था की गई है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more