हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

28 March 2025

ओपीएस लागू, यूपीएस में संशोधन करें :आरपी



प्रयागराज। नार्थ सेंट्रल रेलवे इम्पलाइज संघ (एनसीआरईएस) की वर्किंग कमेटी और इमरजेंट सीईसी बैठक गुरुवार को कोरल क्लब में हुई, जिसमें महामंत्री आरपी सिंह और एनएफआईआर के कोषाध्यक्ष ने सीक्रेट बैलेट चुनाव में एनसीआरईएस की पूरे जोन में प्रथम स्थान दिलाने पर बधाई दी। 



महामंत्री ने ओपीएस लागू करने और यूपीएस में 5 संशोधन करने का मुद्दा उठाया। जिसमें 50 फीसद पेंशन के लिए क्वालीफाइंग सर्विस 25 की जगह 20 वर्ष करने, वेतन से हो रही 10 फीसद कटौती ब्याज समेत सेवानिवृति के समय वापस करने का मुद्दा शामिल रहा। बैठक को संघ अध्यक्ष वीजी गौतम, प्रयागराज मंडल के मंडल अध्यक्ष मान सिंह, मंडल मंत्री चंदन कुमार सिंह, कार्यकारी महासचिव अखिलेश सिंह राठौर, संयुक्त महासचिव आलोक सहगल, केंद्रीय उपाध्यक्ष पीके सोनी, झांसी मंडल के मंडल अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, मंडल मंत्री रामकुमार सिंह आदि ने कर्मचारियों को संबोधित किया।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more