हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

05 March 2025

पछुआ के असर से गिरेगा तापमान

 


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने के बाद पिछले दो दिनों से तेज रफ्तार पछुआ चल रही है। मंगलवार को हवा की रफ्तार 40 किमी प्रति घंटे के पार चली गई। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेशभर में उत्तरी पछुआ हवा बृहस्पतिवार तक चलती रहेगी। इसके असर से तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी।



बुधवार को पछुआ की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक जाने का अनुमान है। इसके असर से दोपहर में होने वाली धूप की तल्खी में कमी आएगी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार के बाद हवा की रफ्तार थमने से दिन में धूप की तपिश में फिर तेजी आएगी। साथ ही तापमान में बढ़त देखने को मिलेगी।

ये भी पढ़ें - 50 हजार छात्र लापता: बेसिक शिक्षा विभाग...ढ़ूंढ़े नहीं मिल रहे ये छात्र, कहां गए? पता करने के लिए 2 दिन का समय

ये भी पढ़ें - राज्य पुरस्कार के मानकों पर खरे नहीं उतर पा रहे शिक्षक


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more