UpdateMarts
Follow Channel

29 April 2025

बीएसए ने 150 रुपये में दो समोसे खिलाकर चला दिया काम, नकद पुरस्कार भी नहीं दिया

 शाहजहांपुर : जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम हमारा आंगन-हमारे बच्चे उत्सव, निपुण सम्मान समारोह व पीएम श्री विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों के क्षमता संवर्धन के लिए कार्यशाला के आयोजन को प्राप्त बजट के वित्तीय गबन का आरोप लगाया गया है। इसको लेकर अधिवक्ता अमित कुमार शर्मा ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर जांच की मांग की है।



मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में बताया गया कि शिक्षा विभाग की ओर से जिला स्तर पर इन कार्यक्रमों के आयोजन को मदवार प्राप्त धनराशि को व्यय करने के लिए लिमिट जारी की गई है। हमारा आंगन-हमारे बच्चे उत्सव के लिए एक लाख 83 हजार धनराशि जारी की गई, इससे प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण, जलपान व आयोजन के स्थलीय व्यवस्था, करनी थी। आरोप है कि प्रतिभागियों पुरस्कार स्वरूप स्मृति चिह्न व 500 रुपये नगद नहीं दिया गया। प्रति प्रतिभागी आए 150 रुपये में दो समोसे खिलाकर काम चलाया गया। जिला प्रशासन की ओर से उत्तर प्रदेश सरकार की सेवा सुरक्षा सुशासन के आठ वर्ष पूर्ण होने पर 25 से 27 मार्च का आयोजित कार्यक्रम में ही बच्चों शिक्षकों व बच्चों को प्रमाण पत्र देकर आयोजन दिखा दिया गया है। इसी तरह से निपुण सम्मान समारोह इसी में निपटा लिया गया। वहीं पीएमश्री विद्यालयों के अध्यापकों के क्षमता संवर्धन व प्रशिक्षण के लिए एक दिवसीय जनपद स्तरीय कार्यशाला के लिए दो बैच के लिए बजट जारी होने के बावजूद एक बैच में ही सभी प्रतिभागियों ‘को प्रशिक्षण प्रदान कर दिया गया।


मांग है कि तीनों कार्यक्रमों के लिए जारी भारी भरकम बजट में बीएसए की ओर से किए गए वित्तीय गबन की प्रदेश स्तरीय अधिकारी से जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाए। वहीं, वित्तीय गबन को लेकर लगाए गए आरोपों के संबंध में बीएसए दिव्यां गुप्ता से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका कालं रिसीव नहीं हुआ।



उनकी ओर से शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों प्रभावित करने के उद्देश्य से बजट वित्तीय गबन को लेकर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। जिनके लिए बजट जारी हुआ, उन सभी कार्यक्रमों को विधिवत करवाया गया है। प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति

चिह्न, पुरस्कार वितरण किया गया है। बच्चों को बुलाने से लेकर उनके लिए जलपान आदि की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराई गई। आयोजनों में व्यय को लेकर पूरा हिसाब उनके पास है, यदि किसी को शिकायत है, कार्यालय में संपर्क करें।




– दिव्या गुप्ता, वीएसए