UpdateMarts•Com
Follow Channel

09 April 2025

यूपी में इन 3 तहसीलों के 52 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त नहीं हो सकेगी, बनेगा नया एक्सप्रेसवे, देखें

 

उत्तर प्रदेश समाचार: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए एक बड़ी कार्रवाई की गई है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना जारी कर दी है। अयोध्या-सुल्तानपुर के बीच फोरलेन एक्सेस कंट्रोल्ड हाई स्पीड कॉरिडोर का निर्माण किया जाना है। इसके लिए तीन तहसीलों के गांवों की जमीन ली जाएगी। बीकापुर तहसील के 39, सदर तहसील के 5 और सोहावल तहसील के 8 गांव इस परियोजना का हिस्सा होंगे।


अपर जिलाधिकारी भू अभिलेख अरुण मणि तिवारी ने तहसीलदार और उप निबंधक अमृता जायसवाल को पत्र लिखा है। इसमें इन गांवों की जमीन के भू-उपयोग में किसी भी प्रकार का परिवर्तन न करने का निर्देश दिया गया है।

प्रभावित गांव अयोध्या-प्रयागराज हाईवे से पूर्व दिशा में 3 से 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। कुछ महीने पहले कटका सुल्तानपुर से अयोध्या तक सिक्सलेन के लिए ड्रोन से सर्वे किया जा चुका है। इस मार्ग की चौड़ाई लगभग 150 मीटर होगी।

बीकापुर तहसील में चौरे चदौली, रंडौली, बैतीकला सहित 39 गांव प्रभावित होंगे। सदर तहसील के सूखापुर इटौरा, बिरौली सहित 5 गांव और सोहावल तहसील के मधुपुर, पलिया रिसाली सहित 8 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक लगा दी गई है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more