हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

22 April 2025

सीएम से स्कूलों का समय बदलने की मांग

 



लखनऊ। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संतोष तिवारी ने भीषण गर्मी को देखते हुए परिषदीय विद्यालयों का समय बदलने की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इसके लिए निर्देश देने की मांग की है। एसोसिएशन के दिलीप चौहान ने कहा कि गर्मी से बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। विद्यालयों में बिजली की भी समस्या रहती है, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में। ऐसे में विद्यालयों का समय सुबह 7.30 से 12 बजे कर दिया जाए

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more