हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

20 April 2025

चेतावनी: साइबर ठगों के निशाने पर चारधाम यात्री, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी की चेतावनी

● केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी की चेतावनी


● आधिकारिक वेबसाइट से ही बुकिंग की अपील





नई दिल्ली, एजेंसी। साइबर ठग अब चारधाम के तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों को निशाना बना रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत आने वाले इंडियन साइबर क्राइम कॉर्डिनेशन सेंटर (आई4सी) ने इस संबंध में शनिवार को राष्ट्रीय स्तर पर अलर्ट जारी किया।

ये भी पढ़ें - क्या ससुर की प्रॉपर्टी पर दावा कर सकता है दामाद? आधे भारत को नहीं पता होंगे ये नियम

ये भी पढ़ें - बेसिक शिक्षा: अलमारी में बंद मिली खेल सामग्री, किताबों पर जमी थी धूल

आई4सी ने कहा कि ठग फर्जी वेबसाइट, सोशल मीडिया पर फर्जी पेज, व्हाट्सऐप अकाउंट के साथ गूगल और फेसबुक पर प्रायोजित विज्ञापनों से लोगों को आर्थिक नुकसान पहुंचाने की कोशिश में लगे हैं। आई4सी ने कहा है कि ठग तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को केदारनाथ और चारधाम यात्रा की हेलीकॉप्टर बुकिंग, गेस्ट हाउस, होटल, कैब बुकिंग के बहाने उनके बैंक खाते में सेंध लगा रहे हैं। फर्जी वेबसाइट या पेज के जरिए बुकिंग के लिए पैसा जमा करने के बाद उन्हें बुकिंग से संबंधित कोई जानकारी नहीं मिलती है।


आई4सी ने कहा, किसी प्लेटफॉर्म पर पैसे का भुगतान करने से पहले कई स्तर पर उसका सत्यान जरूरी है। गूगल, फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप, एक्स समेत अन्य प्लेटफॉर्म के जरिए बुकिंग न ही करें तो बेहतर होगा। साथ ही अपील की कि बुकिंग के लिए आधिकारिक वेबसाइट का ही इस्तेमाल करें।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more