हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

20 April 2025

गाली गलौज व धमकाने में तीन शिक्षक निलंबित

बदायूं। साथी शिक्षक से गाली गलौज करने व उसे जान से मारने की धमकी देने पर बीएसए ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दहगंवा ब्लाक के तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। कार्रवाई करते हुए तीनों शिक्षकों के महंगाई भत्ते पर रोक लगा दी है। 






मिर्जापुर-मौसमपुर के प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक धीरज माहेश्वरी ने 12 दिसंबर को बताया था कि खिरकवाड़ी भूड़ प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक चेतन शर्मा, मोहित कुमार और सलावतपुर के मनीष शर्मा ने छह दिसंबर को उसे शादीपुरा के पास घेर लिया था। गाली-गलौज के साथ उन्हें जान से मारने की धमकी दी। तीनों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया। बीएसए ने तीनों शिक्षकों के खिलाफ विभागीय जांच कराई। आरोपियों की ओर से संतोषजनक उत्तर न मिलने पर निलंबन की कार्रवाई की गई। बीएसए वीरेंद्र कुमार ने बताया कि तीन शिक्षकों को उसी विद्यालय में ही संबद्ध किया गया है। जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनेगी। 

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more