हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

13 April 2025

दस्तावेज फर्जी प्रतीत होने पर दो शिक्षकों का बीएसए ने रोका वेतन

 

मथुरा,  परिषदीय विद्यालयों में तैनात दो शिक्षकों के दस्तावेज फर्जी प्रतीत होने पर बीएसए ने वेतन रोक दिया है। जांच कमेटी गठित की गई है। पुरुषोत्तम लाल प्राथमिक विद्यालय पवेसरा, राया में और अर्जुन सिंह प्राथमिक विद्यालय नगलाबुर्ज राया में तैनात हैं।


ये भी पढ़ें - बीमा कंपनी ने साइकिल चालक का मांगा DL!

ये भी पढ़ें - प्राइमरी शिक्षक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, बच्चों को खेतों की बजाय स्कूल भेजने की बात कहने से भड़के

 इन्होंने दी ग्लोबल ओपन यूनिवर्सिटी, डीमापुर, नागालैंड से स्नातक की डिग्री प्राप्त की हैं, जिसमें प्रत्येक वर्ष और प्रत्येक विषय में समान अंक हैं। वर्ष 2023 में खंड शिक्षाधिकारी, राया से सत्यापन कराया गया। उसी आधार पर वेतन दिया गया, लेकिन यह नियम संगत नहीं था। बीएसए सुनील दत्त ने पुरुषोत्तम लाल व अर्जुन सिंह का वेतन रोक दिया है। खंड शिक्षाधिकारी नौहझील, मांट व बलदेव की टीम बनाकर जांच के आदेश दिए हैं।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more