UpdateMarts
Follow Channel

13 April 2025

बीईओ का नियम विरुद्ध कोटा बढ़ाने के खिलाफ दिया ज्ञापन

 


लखनऊ। खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) का समूह ख में नियम विरुद्ध कोटा बढ़ाने को लेकर शिक्षकों की नाराजगी बढ़ रही है।

ये भी पढ़ें - राजस्थान : दूसरों की जगह परीक्षा देने वाला एसडीएम गिरफ्तार

ये भी पढ़ें - संविदा कर्मी भी वार्षिक वेतन वृद्धि और पदोन्नति के हकदार : परिषद


 राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में शिक्षकों ने विधायक आवास दारुलशफा में हमीरपुर सदर के विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति से मुलाकात कर इससे अवगत कराया। उनको मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देते हुए बीईओ का कोटा निरस्त करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में सत्यशंकर मिश्र, महामंत्री छाया शुक्ला, रामकेश कुशवाहा, डॉ. प्रदीप नारायण शुक्ल, पुरुषोत्तम प्रजापति व नरेंद्र कुमार मिश्र उपस्थित थे। ब्यूरो