UpdateMarts•Com
Follow Channel

06 April 2025

पारस्परिक स्थानांतरण के पोर्टल में समस्या, तकनीकी खामी के चलते शिक्षक पोर्टल पर नहीं भर पा रहे आवेदन फॉर्म

 

परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों का पारस्परिक स्थानांतरण की ऑनलाइन प्रक्रिया पोर्टल पर शुरू होने के साथ ही तकनीकी समस्याएं आ रही हैं। इसलिए बड़ी संख्या में शिक्षक आवेदन फॉर्म पोर्टल पर नहीं भर पा रहे हैं।


बेसिक शिक्षा विभाग के जारी आदेश में कहा गया था कि 2024-25 सत्र के लिए शिक्षक 2 अप्रैल से जिले के भीतर आपसी सहमति से तबादले हेतु आवेदन कर सकते हैं। लेकिन एनआईसी द्वारा विकसित पोर्टल पर तकनीकी खामी के कारण 2 व 3 को पोर्टल चला नहीं। जैसे तैसे पोर्टल 4 की देर शाम म से खुलना शुरू हुआ।


कई शिक्षकों ने बताया कि पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन पर फाइनल सबमिट का ऑप्शन काम नहीं कर रहा है। विभाग का कहना है कि इस समस्या को एनआईसी टीम के सहयोग से जल्द दूर किया जाएगा। लेकिन जब


तक यह ठीक नहीं होता, तब तक आवेदन प्रक्रिया में देरी होना तय है।


शिक्षकों का कहना कि प्रक्रिया में देरी हुई है और अब भी पोर्टल में दिक्कतें हैं, ऐसे में आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाया जाए ताकि सभी शिक्षक समय से अपना आवेदन कर


सकें। कई ग्रामीण क्षेत्रों के शिक्षक नेटवर्क समस्याओं से जूझ रहे हैं, जिससे ऑनलाइन प्रक्रिया और भी कठिन हो गई है।


प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रान्तीय अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया किशुक्रवार की शाम को पोर्टल एक्टिव हो पाया है, उसके बाद भी सर्वर और ओटीपी समस्या बनी हुई है, आवेदन के आखरी चरण में एरर 404 वेब लिंक में प्रदर्शित हो रहा है, जिससे शिक्षको का ऑनलाइन आवेदन नहीं हो पा रहा है। पीपीए को लेकर भी कुछ यही स्थिति थी, उच्चाधिकारियों को इन समस्याओं पर ध्यान देना बहुत अनिवार्य है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more