हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

06 April 2025

स्कूल चलो अभियान में आधार बना समस्या

 प्राथमिक विद्यालयों में स्कूल चलो अभियान के तहत नए सत्र में प्रवेश लेने - वाले बच्चों का आधार समस्या का - कारण बन गया है। जिन बच्चों का आधार नहीं बना है उनका दाखिला शिक्षक नहीं कर रहे। अभिभावकों को 15 दिन में आधार बनवाकर देने की शर्त पर बच्चों को स्कूल में सिर्फ बैठने की इजाजत दे रहे हैं - लेकिन प्रवेश तभी देंगे जब आधार - जमा करेंगे।



अपार आईडी और यू डायस में - नहीं होगी एंट्री लखनऊ में 1619 प्राइमरी स्कूल संचालित हो रहे हैं। एक अप्रैल से नया सत्र शुरू हो गया है। विभागीय अधिकारी बच्चों के दाखिले बढ़ाने के लिये शिक्षकों से स्कूल चलो अभियान और प्रभात फेरी निकालने के निर्देश जारी कर रहे हैं। अभिभावक बच्चों के दाखिले दिलाने के लिये स्कूल आ रहे हैं लेकिन इनके पास आधार नहीं होने से शिक्षक इनका नाम लिखने से मना कर रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि यदि इन बच्चों का दाखिले दे दिया तो अपार आईडी और यू डायस पर एंट्री कैसे करेंगे?


इससे असमंजस की स्थिति बन रही है।


शिक्षकों का रोक दिया था वेतन बिना आधार के छात्र-छात्राओं को सरकारी योजनाओं का लाभनहीं मिलेगा। फरवरी माह में अपार आईडी नहीं बनने पर बीएसए ने शिक्षकों को वेतन रोक दिया था। इससे शिक्षकों में भारी आक्रोश है। यही वजह है कि बिना आधार वाले बच्चों के दाखिले नहीं ले रहे हैं।


वहीं बेसिक शिक्षा अधिकारी राम प्रवेश ने बताया प्रवेश को लेकर आधार की कोई समस्या नहीं है। जहां पर प्रवेश संबंधी कोई समस्या आती है उसका तत्काल निराकरण किया जा रहा है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more