UpdateMarts•Com
Follow Channel

06 April 2025

ड्रेस में बकरी चरा रहे छात्रों को डीएम ने भेजा स्कूल, अनुपस्थित शिक्षकों को नोटिस जारी करने का दिया निर्देश

 

चायल। तहसील में शनिवार सुबह जनसुनवाई करने जा रहे डीएम ने बालीपुर टाटा गांव में ड्रेस पहन कर बकरी चरा रहे छात्र को देख अपनी गाड़ी रोक दी। कार से उतर कर छात्रों से पढ़ाई और स्कूल नहीं जाने का कारण पूछा, फिर उसे अपनी कार में बिठाकर दोनों छात्रों को बालीपुर टाटा स्कूल स्कूल पहुंचाया।


डीएम ने स्कूल के शिक्षकों से दो बजे लौट कर पंजीकृत छात्रों की संख्या कम पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद पिपरी विद्यालय पहुंच कर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अनुपस्थित शिक्षकों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।


डीएम मधुसूदन हुल्गी शनिवार को मुख्यालय से चायल तहसील में जनसुनवाई के लिए जा रहे थे। इसी दौरान बलीपुर टाटा गांव के समीप सड़क किनारे ड्रेस पहन कर छात्र बकरी चराते हुए नजर आ गए। वह कार रोकवा कर बच्चों के पास पहुंच गए।


पूछताछ में बच्चों ने बताया कि उनका नाम राजकुमार पुत्र मसूरियादीन और राजेश कुमार पुत्र महेंद्र कुमार है। उनका नाम बलीपुर टाटा कंपोजिट विद्यालय में लिखा हुआ है। इसके बाद डीएम दोनों छात्रों को लेकर स्कूल पहुंचे।


उन्होंने प्रधानाध्यापिका प्रीति सिंह को जमकर फटकार लगाई। कहा, दो बजे लौटने पर नामांकित छात्रों की सौ प्रतिशत उपस्थिति न पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान अभिभावकों को भी बच्चों को स्कूल न भेजने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more