UpdateMarts•Com
Follow Channel

06 April 2025

7:30 से 12:30 हो बेसिक स्कूलों का समय : अनिल

 


लखनऊ। प्रदेश में तेजी से बढ़ रही गर्मी और बच्चों को हीटवेव से बचाने के लिए शिक्षक संगठनों ने परिषदीय स्कूलों का समय बदलने की मांग की है।

उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि गर्मी में स्कूलों में प्रातः कालीन सत्र की व्यवस्था की जाए, ताकि बच्चों को लू आदि से बचाया जा सके। उन्होंने कहा की दिन का तापमान कई जिलों में 40 डिग्री से ऊपर चला गया गया है। लू भी चलने लगी है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more