UpdateMarts•Com
Follow Channel

06 April 2025

शिक्षकों के रिक्त पदों का अधियाचन नहीं मिलने पर शासन ने किया सवाल




प्रयागराज । उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने भर्ती के लिए अधियाचन न मिलने की रिपोर्ट शासन को भेजी है। कई बार पत्र लिखने के बावजूद न तो उच्च शिक्षा विभाग की ओर से और न ही बेसिक शिक्षा परिषद से रिक्त पदों का ब्योरा भेजा जा रहा है। इस पर शासन ने उच्च शिक्षा निदेशालय के अफसरों से पूछताछ की तो मामला पोर्टल से जुड़ा हुआ निकला है।



निदेशालय के अफसरों ने शासन को जानकारी दी है कि नवगठित आयोग ने यूपीपीएससी के फार्मेट पर अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों की सूचना मांगी है। आयोग का पोर्टल राजकीय महाविद्यालयों की भर्ती से संबंधित व अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के असिस्टेंट प्रोफेसरों की सेवा शर्तें भिन्न है। यही कारण है कि अधियाचन भेजना संभव नहीं हो पा रहा।



असिस्टेंट प्रोफेसर संगीत तबला की परीक्षा 17 को


चयन आयोग की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 16 एवं 17 अप्रैल को दो पालियों में प्रयागराज समेत अन्य जिले में प्रस्तावित है। आयोग के सचिव के अनुसार, संगीत तबला विषय की परीक्षा अब 17 अप्रैल को सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक होगी। एशियन कल्चर विषय की परीक्षा अब 16 अप्रैल को अपरान्ह 2:30 से 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more