हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

11 April 2025

स्कूल छोड़कर सम्मान समारोह में गए शिक्षक, बीएसए ने बीईओ से मांगे नाम

 

शाहजहांपुर। स्कूल समय में शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल होने वाले अध्यापकों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू हो गई। बीएसए ने कटरा-खुदागंज के बीईओ हेमेंद्र कुमार से स्पष्ट रिपोर्ट के साथ समारोह में जाने वाले शिक्षकों के नाम मांगे हैं। संभावना है कि शिक्षकों पर कार्रवाई हो सकती है।




चार अप्रैल को प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से कटरा-खुदागंज विकासखंड में सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया था। इसमें विकासखंड के विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। बिना किसी अधिकारी के आदेश के शिक्षकों ने ड्यूटी समय में विद्यालय को छोड़ दिया। जानकारी आने पर बीएसए दिव्या गुप्ता ने सख्ती दिखाई। उन्होंने बीईओ हेमेंद्र कुमार को पत्र भेजकर निर्देश दिए कि शिक्षक कार्य को छोड़कर किसके आदेश से समारोह में उपस्थित हुए? इसके संबंध में स्पष्ट आख्या और कार्यक्रम में शामिल होने वाले शिक्षकों के नाम की सूची उपलब्ध कराई जाए। बीएसए की सख्ती के बाद शिक्षकों में खलबली मची हुई है। बीएसए ने बताया स्कूल अवधि में शिक्षण कार्य होना चाहिए। इसके लिए वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश हैं। संवाद

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more