UpdateMarts•Com
Follow Channel

02 April 2025

कहानी, कविताओं से बच्चे सीखेंगे ककहरा, गिनती: कक्षा दो से आठ तक के लिए भी है गाइडलाइन

लखनऊ, कहानी, कविता और गीत के साथ-साथ खेल-खेल में पहली कक्षा के बच्चे अब ककहरा और गिनती सीखेंगे। उ‌न्हें वृत (सर्किल) त्रिकोण, त्रिभुज आदि के साथ ही विभिन्न खेलों के माध्यम से भी वर्णमाला, भाषा, विज्ञान, गणना आदि की शिक्षा दी जाएगी। दरअसल, बच्चों को स्कूल बोझिल न लगे, स्कूल के नाम पर उनके मन में कोई तनाव न उत्पन्न हो इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग नए शैक्षिक सत्र में नया प्रयास शुरू करने जा रहा है। इसके तहत पहली कक्षा में प्रवेश लेने वाले बच्चों के लिए क्लास रूम का वातावरण अनुकूल, घरेलु और आकर्षक बनाने के लिए विभाग की ओर से तमाम तैयारिया की गई है।



इस संबंध में स्कूल शिक्षा महानिदेशक कंचन वर्मा ने सभी जिलों के डॉयट के प्राचार्यों एवं बेसिक शिक्षा अधिकारियों के नाम निर्देश जारी किए हैं। निर्देश के अनुसार स्कूल तैयारी मॉड्यूल के अनुसार स्कूलों में कक्षा-1 में नए प्रवेश लेने वाले बच्चों को शिक्षा प्रदान की जाएगी।



कक्षा दो से आठ तक के लिए भी है गाइडलाइन

शैक्षिक सत्र 2025-26 के प्रारंभ में कक्षा 2-8 के विद्यार्थियों के लर्निंग गैप को कम करने के लिए पहली अप्रैल से छात्रों के सीखने की कमियों या कठिनाइयों को दूर करने के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया गया शिक्षण कार्य प्रारम्भ किया जाएगा। पाठ्यक्रम प्रत्येक माह अवश्य पूर्ण कराया जाएगा।



Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more