हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

14 May 2025

यूपी में 18 मई तक जबरदस्त गर्मी, दिन झुलसाएंगे, रात भी तपेगी

 विक्षोभों के असर से उमस भरी गर्मी की शुरुआत हो गई है। पूर्वी यूपी के कई जिलों में हीट वेव का आगाज हो गया है। उमस के कारण हीट इंडेक्स 45 डिग्री तक पहुंच गया है। अब रात की तपन भी बढ़ रही है। उत्तर प्रदेश में फिलहाल 18 मई तक जबरदस्त गर्मी की संभावना जताई गई है। पूर्वी हिस्से में धीरे-धीरे हीट वेव का दायरा बढ़ता जाएगा। दिन झुलसाएंगे और रात भी तपेगी। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार से तपिश और बढ़ेगी। साथ ही हवा शुष्क होने लगेगी।




दिल्ली में रविवार रात आए आंधी-पानी ने यूपी में नमी का प्रतिशत बढ़ा दिया। अधिकतम नमी 78 प्रतिशत तक पहुंच गई। बदली के बावजूद तेज धूप के चलते यह न्यूनतम 28 फीसदी तक रही। उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। जब तक शुष्क गर्मी नहीं पड़ती तब तक पसीना बहाने वाली गर्मी जारी रहेगी। राहत वाली बात रही कि हवा की रफ्तार में वृद्धि हो गई। औसतन सात किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चली। तपिश के साथ बढ़ी उमस से सोमवार को लोग बेहाल हो गए। हवा में नमी की अधिकता के कारण पसीना सूखने का नाम नहीं ले रहा था। कूलर और पंखे गर्मी से राहत दिलाने में नाकाफी साबित हो रहे थे।


बदली के कारण अधिकतम तापमान 40.8 से घटकर 39 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया पर हीट इंडेक्स 45 रहा। न्यूनतम पारा 26.4 से 28 डिग्री पहुच गया। पश्चिमी विक्षोभों के कारण हल्के से मध्यम बादल अभी भी बने हुए हैं। रात का पारा चढ़ रहा है। 24 घंटे के बाद आसमान साफ हो जाएगा। इसके बाद दिन के तापमान में तेजी से वृद्धि होगी। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अधिक विक्षोभों के कारण मौसमी उथल-पुथल अधिक है। 16 साल के बाद समय से पहले मॉनसून की अपेक्षा की जा रही है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more