लखनऊ। छात्रवृत्ति पाने वाले ओबीसी छात्रों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। वर्ष 2024-25 में 30 लाख ओबीसी छात्रों को छात्रवृत्ति बांटी गई। यह संख्या वर्ष 2023-24 के मुकाबले पांच लाख अधिक है। पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेन्द्र कश्यप ने गुरुवार को विभाग की उपलब्धियां गिनाईं।
उन्होंने बताया वित्तीय वर्ष में छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति के तहत 2475 करोड़ रुपये की धनराशि वितरित की गई। वहीं शादी अनुदान योजना के अंतर्गत 200 करोड़ की व्यवस्था की गई। एक लाख ओबीसी दंपत्तियों को 20-20 हजार रुपये दिए गए।