हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

23 June 2025

39 जिलों को मिलेंगे कम्पोजिट विद्यालय

 

39 जिलों को मिलेंगे कम्पोजिट विद्यालय

लखनऊ। प्रदेश के 39 जिलों को जल्द ही ‘मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय’ की सौगात मिल जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद चयनित सभी 39 जिलों में सीएम कम्पोजिट विद्यालयों के निर्माण कार्य शुरू कर दिए गए हैं। इससे लाखों बच्चों को आधुनिक, समग्र और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा। सरकार ने 10 अन्य जिलों में भी शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। शेष जिलों के लिए शासन स्तर पर वित्तीय स्वीकृति एवं भूमि चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more