हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

23 June 2025

VIDEO: आप मेरा स्कूल में एडमिशन करवा दीजिए ,जनता दर्शन में बच्ची की मांग, CM योगी का रिएक्शन वायरल

 


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ में 'जनता दर्शन' का आयोजन किया। जनता दर्शन में वाशी नाम की एक छोटी सी बच्ची ने सीएम योगी से कहा कि आप मेरा स्कूल में एडमिशन करवा दीजिए। इस पर सीएम योगी ने पूछा कि वह किस स्कूल में जाना चाहती है और किस कक्षा में दाखिला लेना चाहती है। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों को लड़की का उसके मनचाहे स्कूल में दाखिला कराने का निर्देश दिया। सीएम योगी का रिएक्शन वायरल हो रहा है।


सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने वाली वाशी ने पूरी बातचीत के बारे में बताते हुए कहा कि मैं योगी जी से मिली। मैंने उनसे कहा कि मुझे किसी स्कूल में दाखिला दिला दें। उन्होंने कहा कि वह ऐसा करेंगे। वाशी ने आगे बताया कि मैं मुरादाबाद से आई हूं। उन्होंने मुझे बिस्किट और चॉकलेट दी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more