UpdateMarts•Com
Follow Channel

19 September 2025

गरीब बच्चों का नामांकन 25 % सीटों पर होगा

लखनऊ। निजी स्कूलों में उसके कुल सीटों में से 25 फीसदी सीटों पर अब गरीब और वंचित वर्गों के बच्चों का नामांक़न होगा।



आरटीई के तहत सभी निजी विद्यालयों को कक्षा एक और पूर्व-प्राथमिक कक्षाओं की कुल क्षमता का 25 प्रतिशत सीट दाखिले के लिए सुरक्षित रखना होगा। आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह आनलाइन होगी। इसे नवंबर के आखिरी सप्ताह से शुरू किया जा सकता है। इस बार आवेदन और प्रवेश की संख्या बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग ने सभी जिलों में संचालित समस्त निजी विद्यालयों की मैपिंग कराई है, ताकि आरटीई पोर्टल पर अधिक से अधिक स्कूलों का विकल्प मिल सके।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more