UpdateMarts•Com
Follow Channel

19 September 2025

UPTET NEWS: टीईटी आवेदन शुल्क 1700 रुपए करने का प्रस्ताव: जानिए और आगामी TET के सम्बन्ध में क्या-क्या हैं महत्वपूर्ण अपडेट

 

UPTET NEWS: टीईटी आवेदन शुल्क 1700 रुपए करने का प्रस्ताव: जानिए और आगामी TET के सम्बन्ध में क्या-क्या हैं महत्वपूर्ण अपडेट

प्रयागराजः प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की शिक्षक भर्ती के लिए अनिवार्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के आवेदन का शुल्क उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग बढ़ाएगा। अभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर की टीईटी के लिए 600-600 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित है, लेकिन अब इसे 1700-1700 रुपये करने की तैयारी है। यदि दोनों स्तर की टीईटी में सम्मिलित होना है तो कुल मिलाकर 3400 रुपये शुल्क जमा करना होगा। इसका प्रस्ताव शिक्षा सेवा चयन आयोग ने स्वीकृति के लिए शासन को भेजा है। शासन पूछने पर आयोग ने शुचितापूर्ण परीक्षा आयोजन के लिए जून में जारी शासनादेश के अनुसार व्यवस्था बनाने में अधिक व्यय का कारण


बताते हुए जवाब भेज दिया है। प्रदेश के विभिन्न भर्ती आयोग

चयन बोर्ड की चयन प्रक्रिया को शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के संबंध में शासन ने 19 जून 2024 को जारी शासनादेश में दिशा-निर्देश दिए हैं। शिक्षा आयोग ने वर्ष 2022 की लंबित असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 16 एवं 17 अप्रैल-2025 को कराई, जिसमें अधिक धनराशि खर्च हुई। आयोग को अब यूपीटीईटी करानी है और यह परीक्षा 29 एवं 30 जनवरी-2026 को आयोजित करने की घोषणा आयोग पूर्व में ही कर चुका है।


आयोग का दावा, इन कदमों से बढ़ेगा खर्च

👉चार एजेंसी टीईटी कराने के लिए चयनित की जाएंगी। इस प्रक्रिया में व्यय अधिक बढ़ जाएगा, जिस कारण शुल्क बढ़ाना पड़ेगा।

👉पहली एजेंसी प्रश्नपत्र तैयार करने के बाद उसे छपवाकर सभी जिलों के कोषागार तक पहुंचाएगी।

👉दूसरी एजेंसी प्रश्नपत्र को कोषागार से केंद्र तक पहुंचाने के साथ केंद्र की व्यवस्था सुनिश्चित करेगी और वापस ओएमआर शीट को आयोग तक पहुंचाएगी।

👉तीसरी एजेंसी का कार्य परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था बनाने का होगा।

👉चौथी एजेंसी आयोग परिसर में ही ओएमआर शीट स्कैन कराकर प स्कोर आयोग को देगी।




Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more