UpdateMarts•Com
Follow Channel

19 September 2025

UPPCL प्रीपेड कनेक्शन कटने से पहले तीन बार सूचित किया जायेगा

 

*UPPCL प्रीपेड कनेक्शन कटने से पहले तीन बार सूचित किया जायेगा* 



बिजली उपभोक्ता को बचे प्रीपेड बैंलेस और पोस्ट पेड बकाया की जानकारी एसएमएस के माध्यम से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्रत्येक माह की शुरूआत में दी जाएगी। रिचार्ज का 30 प्रतिशत, 10 प्रतिशत एवं शून्य बैलेंस होने पर विच्छेदन से पहले कुल तीन बार सूचित किया जायेगा। प्रत्येक रिचार्ज, बिल भुगतान, विच्छेदन पर भी एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जायेगा। उपलब्ध धनराशि का विवरण मीटर के डिस्प्ले तथा मोबाइल ऐप पर भी देखा जा सकता है।


*शाम छह बजे से सुबह आठ बजे तक कनेक्शन नहीं कटेगा*


शाम छह बजे से सुबह आठ बजे के बीच ग्रेस पीरियड के दौरान, इमरजेंसी क्रेडिट अवधि, सार्वजनिक अवकाश एवं रविवार को प्रीपेड कनेक्शन नहीं काटा जायेगा। जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी न हो। प्रीपेड परिवर्तन के बाद उपभोक्ता को 30 दिन का ग्रेस पीरियड दिया जाता है। बैलेंस समाप्त होने के बाद भी तीन दिन का अतिरिक्त समय (इमरजेंसी क्रेडिट) दिया जाता है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more