हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

23 September 2025

निजी विश्वविद्यालयों को देना होगा प्लेसमेंट का ब्योरा

लखनऊ। अब निजी विश्वविद्यालयों व डिग्री कालेजों को अपने संस्थान में हो रहे प्लेसमेंट का भी ऑनलाइन ब्योरा देना होगा। प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों का प्रचार-प्रसार कर विद्यार्थियों को तेजी से दाखिला दिया जा रहा है, लेकिन कितने विद्यार्थियों को रोजगार मिला इसकी जानकारी नहीं मिल पाती। शत-प्रतिशत प्लेसमेंट का प्रचार-प्रसार किया जाता है। ऐसे में अब सख्ती की जाएगी।

ये भी पढ़ें - कैशलेस चिकित्सा सुविधा के लिए 2480 रुपये प्रति कार्मिक आएगा सालाना व्ययभार, दिवाली से पहले शिक्षकों, कर्मचारियों को लाभ देने की तैयारी तेज

ये भी पढ़ें - आयोग 30 के बाद देशभर में कराएगा एसआईआर, राज्य निर्वाचन अधिकारियों को तैयार रहने के निर्देश जारी

प्रदेश में 47 निजी विश्वविद्यालय व 7478 निजी डिग्री कालेज हैं। निजी विश्वविद्यालयों में भी तेजी से विद्यार्थियों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में विद्यार्थियों की पढ़ाई व फीस से लेकर उनके प्लेसमेंट तक की निगरानी की जाएगी। कई निजी संस्थान कौशल विकास पाठ्यक्रम के नाम पर विद्यार्थियों को प्रवेश देते हैं लेकिन पूरा जोर सिर्फ सीटें भरने पर होता है गुणवत्ता पर नहीं। ऐसे में विद्यार्थी खुद को ठगा महसूस करते हैं। निजी विश्वविद्यालयों की वेबसाइट पर प्लेसमेंट का ब्योरा ऑनलाइन होने से विद्यार्थी आसानी से देख सकेंगे कि कितने छात्रों को कितने पैकेज पर नौकरी मिली। फिलहाल, प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों की स्थिति का इससे आंकलन भी हो सकेगा। उच्च शिक्षा विभाग इसकी निगरानी करेगा। गलत जानकारी देने वाले संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई होगी। फिलहाल यह व्यवस्था होने के बाद निजी संस्थान काफी सोच-समझ प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों का प्रचार-प्रसार करेंगे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more