हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

22 November 2025

पद खाली पड़े, पदोन्नत तीन अपर शिक्षा निदेशकों को तैनाती नहीं

 

 

प्रयागराज : यह विडंबना ही है कि एक तरफ शिक्षा विभाग में अपर शिक्षा निदेशक के पद रिक्त हैं तो दूसरी ओर इस पद पर पदोन्नत तीन अधिकारियों को साल भर से तैनाती नहीं मिली है। इनमें से एक अधिकारी के पास जून 2025 से काम ही नहीं है। कहीं तैनाती नहीं मिलने से उन्हें वेतन भी नहीं मिल रहा है। इसके अलावा बेसिक शिक्षा में विभाग में कार्यरत प्रोन्नति पाए दो अपर शिक्षा निदेशकों को तैनाती दिए जाने की जगह दो बार बेसिक शिक्षा विभाग के हवाले कर दिया है।



उत्तर प्रदेश शैक्षिक (सामान्य शिक्षा संवर्ग) सेवा समूह-क श्रेणी में अपर शिक्षा निदेशक/समकक्ष स्तर के सृजित 12 पदों में एक पद उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा


चयन बोर्ड में था, जो कि चयन बोर्ड खत्म होने के साथ खत्म हो गया। इस तरह 11 पदों में से पांच पदों पर ही वर्तमान में अपर शिक्षा निदेशक कार्यरत हैं। अन्य पद रिक्त हैं, जिन पर प्रभारी कार्यरत हैं। ऐसे में 21 अक्टूबर 2024 को कुछ अधिकारियों को अपर शिक्षा निदेशक पद पर पदोन्नति दी गई। इसमें राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान में निदेशक/उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) सचिव (प्रभारी) अनिल भूषण चतुर्वेदी, मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) वाराणसी रामशरण सिंह एवं प्रभारी अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक) कामताराम पाल पदोन्नत हुए। पदोन्नत अधिकारियों में रामशरण सिंह जून 2025 में वाराणसी से कार्यमुक्त हुए

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more