हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

22 November 2025

पेंशन भुगतान में देरी पर आयोग सख्त

लखनऊ। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने एडीसीओ के पद से सेवानिवृत्त रमेश सिंह व दिनेश कुमार के पेंशन व अवशेष देयकों के भुगतान में देरी पर सख्ती दिखाई है। आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा ने जिम्मेदार अधिकारियों का उत्तरदायित्व तय करते हुए कार्रवाई के आदेश दिए हैं। वहीं, डंपर वाहन से जुड़े एक मामले की सुनवाई करते हुए आयोग ने गाजियाबाद के नगर आयुक्त को अगली तारीख पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने के आदेश दिए हैं।



सीतापुर निवासी वृद्ध महिला उमा देवी के मकान पर अवैध कब्जा मामले में एसडीएम सिधौली और क्षेत्राधिकारी पर सख्ती दिखाते हुए आयेाग ने मामले का निपटारा जल्द करवाने के निर्देश दिए हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more