हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

22 November 2025

UIDAI आधार कार्ड का नया डिज़ाइन लाएगा बदलाव: अब केवल फोटो और QR कोड ही होंगे कार्ड पर

 

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) आधार कार्ड नए सिरे से डिजाइन करने पर विचार कर रहा है। भविष्य में आधार कार्ड केवल धारक की फोटो और QR कोड वाला हो सकता है। यानी कार्ड पर आधार नंबर, नाम-पता, जन्‍मतिथि अन्‍य बायोमीट्रिक जानकारी नहीं होंगी।


UIDAI के सीईओ भुवनेश कुमार ने एक ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस में बताया कि आधार की कॉपी से होने वाले मिसयूज को रोकने के लिए नए नियम बनाए जा रहे हैं। इसके बाद आधार कार्ड देखने और उसकी फोटोकॉपी जमा कराने पर भी दूसरे किसी व्‍यक्ति, संस्‍था, कार्यालय या कंपनियों के पास आपकी डिटेल नहीं जाएगी।


खासतौर से होटलों, टेलीकॉम सिम बेचने वाले, कॉन्‍फ्रेंस, सेमिनार वगैरह के आयोजक आपके आधार की फोटोकॉपी का गलत इस्‍तेमाल नहीं कर पाएंगे। UIDAI दिसंबर 2025 में नए नियम लागू करने की योजना बना रहा है।



#UIDAI #AadhaarCard #QRCode #Misuse | #ZeeNews

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more