हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

22 November 2025

एमएलसी चुनाव की अंतिम मतदाता सूची छह जनवरी को

लखनऊ। विधान परिषद खंड स्नातक की पांच और खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की छह सीटों पर चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार करने के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। अब ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन दो दिसंबर को किया जाएगा और अंतिम मतदाता सूची छह जनवरी को प्रकाशित होगी।



मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा की ओर से शुक्रवार को संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया गया। अब मतदाता सूची पर दावे व आपत्तियां दो दिसंबर से लेकर 16 दिसंबर तक स्वीकार की जाएंगी। दावे व आपत्तियों का निस्तारण अब 30 दिसंबर तक किया जाएगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more