UpdateMarts•Com
Follow Channel

20 November 2025

बोर्ड परीक्षा से पहले कोर्स पूरा करें अन्यथा कार्रवाई

● 18 फरवरी से शुरू होने वाली हैं बोर्ड की परीक्षाएं


● जरूरत के आधार पर लगेंगी अतिरिक्त कक्षाएं



लखनऊ, हाईस्कूल और इंटर की 18 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा से पहले हर हाल में पाठ्यक्रमों को पूरा कराने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए जरूरत के आधार पर अतिरिक्त कक्षाएं भी लगाई जाएंगी। जिन विद्यालयों में ऐसा नहीं किया गया वहां के जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


अपर मुख्य सचिव माध्यमिक पार्थ सारथी सेन शर्मा ने इस संबंध में बुधवार को शासनादेश जारी करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश भेज दिए हैं। इसमें कहा गया है कि बोर्ड परीक्षा से पहले कोर्स पूरा कर लिया जाए। छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के दृष्टिगत जरूरी है कि बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पहले सभी विषयों में माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा निर्धारित पूरा पाठ्यक्रम पूरा हो जाए।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more