UpdateMarts•Com
Follow Channel

20 November 2025

मदरसे शिक्षकों का पूरा ब्योरा एटीएस को देंगे

 अल्पसंख्यक कल्याण व पंचायतीराज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि राज्य सरकार मदरसा छात्रों व शिक्षकों का पूरा ब्योरा एटीएस को जल्द उपलब्ध कराने जा रही है। मदरसों को किसी भी कीमत पर अपराध का अड्डा नहीं बनने दिया जाएगा।



उन्होंने बुधवार को पंचायती राज निदेशालय में विश्व शौचालय दिवस पर बातचीत में कहा कि प्रयागराज व कुशीनगर में जाली नोट छपाने और बहराइच के मदरसे में विदेशी लोगों को गलत ढंग से शरण देने के मामलों को देखते हुए विभाग भी पूरी तरह चौकन्ना है। दिल्ली बम धमाके के बाद जहां पर पुलिस को शक हो रहा है वह जांच कर रही है। ऐसे में विभाग भी पूरी मदद देगा। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह सूची तैयार करें। मदरसों में कितने छात्र पढ़ रहे हैं और कितने शिक्षा पढ़ा रहे हैं। उन सभी के मोबाइल नंबर और माता-पिता व निवास स्थान इत्यादि की जानकारी एटीएस की ओर से मांगी गई है। उन्होंने फिर कहा है कि पंचायत चुनाव अप्रैल-मई में होगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more