हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

04 January 2026

शिक्षिका का ग्रामीण स्कूल से नगर में समायोजन, शिक्षकों में चर्चा तेज

 

 मथुरा,  । बेसिक शिक्षकों के समायोजन में भारी अनियमितताएं सामने आ रही हैं। ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत शिक्षिका को नगर विस्तारित सीमा के विद्यालय में कार्यरत दिखाते हुए नगर क्षेत्र के विद्यालय में स्थानांतरित कर दिया गया है। शिक्षक संगठन इस पर सवाल उठा रहे हैं।






शिक्षकों के समायोजन को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग सवालों के घेरे में है। शिक्षक संगठन समायोजन प्रक्रिया पर - लगातार उंगली उठाते हुए इसे खारिज कर रहे हैं। बावजूद इसके जिम्मेदार अधिकारियों के कान पर जूं नहीं रेंग रही है। वह अपनी गलती पर पर्दा डालने का प्रयास करने में जुटे हैं। हिन्दुस्तान ने दो जनवरी के अंक में हड़बड़ाहट में हुए समायोजन में हुई गड़बड़ियों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था।




इसके बाद समायोजन के तीसरे चरण में जनपद स्तर पर बनी सूची में बड़े पैमाने पर हुई गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। समायोजन सूची में क्रम संख्या पांच पर अंकित शिक्षिका दिव्या अग्रवाल को प्राथमिक विद्यालय मुड़ेसी में कार्यरत दशति हुए प्राथमिक विद्यालय श्रीमती शांतिदेवी में स्थानांतरण किया गया है, जबकिइस नामकी शिक्षिका कभी मुड़ेसी के विद्यालय में कार्यरत ही नहीं रही है। पड़ताल में सामने आया कि इस नाम की शिक्षिका प्राथमिक विद्यालय मौरा में कार्यरत हैं, जो ब्लाक मथुरा के अन्तर्गत आता है और ग्रामीण क्षेत्र में स्थित है। नियमानुसार ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षक का स्थानांतरण नगर के विद्यालय में नहीं किया जा सकता है। यहां तक कि 30 दिसंबर 2025 को नगर विस्तारित सीमा वाले विद्यालयों को नगर क्षेत्र में शामिल करने के लिए जारी सूची में भी शिक्षिका का नाम शामिल नहीं था।



Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more