हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

04 January 2026

फैमिली आईडी से योजनाओं में रुकेगी आर्थिक धोखाधड़ी


लखनऊ,   राज्य सरकार फैमिली आईडी के सहारे योजनाओं में होने वाली धोखाधड़ी रोकने जा रही है। इससे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में अपात्रों की सेंधमारी रुकेगी।



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अभियान चलाकर इसे बनाने का निर्देश दिया है। उन्होंने फैमिली आईडी कार्ड के माध्यम से डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर (डीबीटी) योजनाओं के शत-प्रतिशत लाभार्थियों को जोड़ने का निर्देश दिया है। प्रमुख सचिव नियोजन आलोक कुमार ने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार की 98 कल्याणकारी योजनाओं को फैमिली आईडी से जोड़ा जा चुका है। इसका सीधा लाभ प्रदेश के 15.07 लाख से अधिक लाभार्थियों को मिल रहा है। फैमिली आईडी पोर्टल पर अब तक 44 लाख लोगों ने आवेदन किया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more