13 February 2026

निपुण+ ऐप के 'Practice Test' पर शिक्षकों द्वारा किये गये आकलन - District-wise

 

*समस्त BSA, BEO/ DCT, DIET मेंटर, SRG एवं ARP कृपया ध्यान दें*


अवगत कराना है कि दिनांक 10 फरवरी, 2026 तक (माह फरवरी, 2026 की अद्यतन report) निपुण+ ऐप के Practice Test पर बच्चों का अभ्यास अपेक्षित स्तर से कम है। अतः उक्त के क्रम में निम्नवत निर्देशित किया जाता है: 


- कक्षा 1 एवं 2 के बच्चों का निपुण+ ऐप में Practice Test के माध्यम से नियमित अभ्यास कराया जाए।

- प्रत्येक बच्चे को Practice Test अनिवार्य रूप से कराया जाए, जिससे उनकी दक्षताओं का आकलन करते हुए अपेक्षित सुधार सुनिश्चित हो सके।

- Practice Test में प्राप्त परिणामों के आधार पर जिन दक्षताओं में बच्चों द्वारा अपेक्षित प्रदर्शन नहीं किया गया है, उन दक्षताओं पर विशेष अभ्यास कराया जाए।

- विद्यालयों के निरीक्षण एवं सहयोगात्मक पर्यवेक्षण के समय निपुण+ ऐप के उपयोग एवं Practice Test की प्रगति की समीक्षा अनिवार्य रूप से की जाए।


संदर्भ हेतु जनपदवार प्रगति ट्रैकर संलग्न है।


आज्ञा से,

महानिदेशक

स्कूल शिक्षा