13 February 2026

SIR वोटर लिस्ट में जन्मतिथि अंतर की नोटिस जारी...*

 

*SIR वोटर लिस्ट में जन्मतिथि अंतर की नोटिस जारी...*


जिन मतदाताओं की जन्मतिथि और उनके माता या पिता की जन्मतिथि में 15 वर्ष से कम का अंतर दर्ज है, उन्हें सत्यापन हेतु नोटिस जारी की जा रही है।


इसका मतलब यह नहीं है कि आपका नाम तुरंत काट दिया जाएगा। यह सिर्फ रिकॉर्ड की जांच की प्रक्रिया है।


अगर आपको ऐसी नोटिस मिले तो:


• घबराएँ नहीं

• अपने सही दस्तावेज तैयार रखें (जन्म प्रमाण पत्र, शैक्षिक प्रमाण पत्र, आधार, परिवार रजिस्टर आदि)

• नोटिस में दिए गए दिन और स्थान पर समय से पहुँचें

• संबंधित BLO/AERO को दस्तावेज जमा कर उपस्थिति दर्ज कराएँ


कई मामलों में यह सिर्फ डेटा एंट्री या पुराने रिकॉर्ड की त्रुटि होती है। सही कागज़ देने पर मामला सामान्य रूप से ठीक हो जाता है।


नोटिस को नजरअंदाज न करें। समय पर जवाब देना जरूरी है।