कल तेजी के बाद सोने और चांदी में फिर गिरावट दर्ज की गई है। सुबह 10.15 के आसपास चांदी (Silver Rate Today) में लगभग 1800 रुपये प्रति किलो से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई। वहीं सोना (Gold Rate Today) लगभग 500 रुपये प्रति 10 ग्राम तक गिर चुका है।
Gold Price Today: कितना गिरा सोने का भाव?
एमसीएक्स में 10 ग्राम सोने की कीमत 1,62,834 रुपये चल रहा है। इसमें लगभग 500 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। सुबह 10.5 बजे तक सोने ने 1,62,600 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो और 1,63,303 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई बनाया है।
Silver Price Today: कितनी हुई चांदी?
सुबह 10.15 बजे के आसपास 1 किलो चांदी की कीमत 2,76,200 रुपये पहुंच गई है। इसमें 1650 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई है। चांदी ने अब तक 2,75,000 रुपये प्रति किलो का लो और 2,76,999 रुपये प्रति किलो का हाई बनाया है।
अलग-अलग शहर में कितना है भाव
शहर सोने का भाव चांदी की कीमत
पटना ₹162,790 ₹273,260
जयपुर ₹162,850 ₹273,370
कानपुर ₹162,920 ₹273,480
लखनऊ ₹162,920 ₹273,480
भोपाल ₹163,050 ₹273,700
इंदौर ₹163,050 ₹273,700
चंडीगढ़ ₹162,880 ₹273,410
रायपुर ₹162,810 ₹273,300
पटना में सबसे सस्ता सोना और चांदी
पटना में सोना और चांदी दोनों ही सबसे सस्ता मिल रहा है। यहां 1 किलो चांदी की कीमत 2,73,260 रुपये है। इसके साथ ही ही यहां सोने का दाम 1,62,790 रुपये है।
भोपाल और इंदौर में सोना और चांदी सबसे महंगा
ऊपर दी गई टेबल के अनुसार भोपाल और इंदौर में सोना और चांदी सबसे महंगा मिल रहा है। यहां 1 किलो चांदी की कीमत 2,73,700 रुपये है। इसके साथ ही 10 ग्राम सोना 1,63,050 रुपये मिल रहा है। हमने जो ऊपर कीमत बताई है उनमें से किसी में भी 3 फीसदी जीएसटी और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं है।

