लखनऊ। प्रदेश में निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत दूसरे चरण की सीटों का आवंटन मंगलवार को किया गया। इसके तहत आवेदन करने वाले 1.09 लाख बच्चों में से 43320 को निजी विद्यालयों में सीट आवंटित हुई है। लखनऊ और गोंडा में देर रात तक आवंटन की प्रक्रिया जारी रही है। इसके बाद यह संख्या और बढ़ जाएगी। समग्र शिक्षा के उप निदेशक डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि आरटीई में तीसरे और आखिरी चरण के ऑनलाइन आवेदन 12 मार्च से शुरू होंगे। उन्होंने बताया कि आवेदन के साथ ही पहले व दूसरे चरण में सीट आवंटित बच्चों के प्रवेश कराने के लिए भी अभियान चलाया जाएगा

