नए 46 राजकीय डिग्री कॉलेजों में शिक्षकों की कमी
लखनऊ,। यूपी में 46 नए राजकीय डिग्री कॉलेज शिक्षकों की कमी के कारण छात्रों को तरस रहे हैं। संसाधनों के बावजूद यहां विभागों व पाठ्यक्रमों का विस्तार नहीं हो पा रहा है। दूसरे कॉलेजों से शिक्षकों को स्थानांतरित कर काम चलाया जा रहा है।
46 नए डिग्री कॉलेजों में शिक्षकों की भर्ती के लिए उप्र लोक सेवा आयोग को पिछले साल जुलाई में अधियाचन भेजा गया था। अभी तक भर्ती के लिए परीक्षा नहीं हुई है और भर्ती परीक्षा की तैयारियां चल रही हैं। पिछले दो-तीन वर्षों से शिक्षकों की कर्मी के कारण नए खुले इन डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई ढंग से नहीं हो पा रही है। जिसके कारण 46 में से 50 प्रतिशत डिग्री कॉलेज ऐसे हैं, जहां 50 व उससे अधिक छात्र हैं। 15 डिग्री कॉलेजों में तो मात्र 30 से 35 छात्र ही हैं। सिर्फ 5 से 6 कॉलेज ऐसे होंगे, जहां छात्रों की संख्या 200 तक होगी।

